जयपुर.घमाकों के बाद आज पुलिस प्रशासन ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जयपुर के 15 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। आज जयपुर में सभी स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रखा जाएगा। राजस्थान में आज राजकीय शोक रखा गया है।
गौरतलब है कि कल शाम 7 बजे से आस-पास जयपुर के 6 व्यस्त इलाकों में 8 धमाके किए गए। पुलिस ने शक के आधार पर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को अभी भी एक महिला की तलाश है।