HomeNewsInternational International

गोल्फ खेलना छोड़ा बुश ने

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने इराक युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के परिवारवालों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 2003 से ही गोल्फ खेलना छोड़ दिया।

बुश ने कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध के दौरान गोल्फ खेलने से गलत संकेत जाता है। मैं नहीं चाहता कि कोई मां जिसका बेटा युद्ध में शहीद हुआ है वो राष्ट्रपति को गोल्फ का आनंद लेते हुए देखे।

बुश ने बताया कि 19 अगस्त 2003 को बगदाद स्थित अमेरिकी मुख्यालय में विस्फोट के बाद मैंने गोल्फ खेलना छोड़ दिया। गौरतलब है कि उस विस्फोट में अमेरिकी सेना के बड़े अधिकारी सरगियो वैरिया मारे गए थे।

बुश ने सरगियो वैरिया के मौत का जिक्र करते हुए कहा कि सरगियो वैरिया एक बहुत ही अच्छा इंसान था। जिस वक्त मुझे सरगियो वैरिया के मौत की खबर मिली मैं गोल्फ खेल रहा था। इसी वक्त मैंने प्रण कर लिया कि मैं आज के बाद गोल्फ नहीं खेलूगां।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: