HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

न्यूजर्सी में पगड़ी जलाने की घटना गंभीर मसला

अमृतसर. एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने न्यूजर्सी (अमेरिका) के हाइटस्टोन हाई स्कूल में सिख छात्र की पगड़ी अग्निभेंट करने की घटना को गंभीर मामला करार दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति जार्ज बुश, भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और अमेरिकन एंबैसी के समक्ष रोष दर्ज कराने का फैसला किया है।

भास्कर से बातचीत में मक्कड़ ने कहा कि इस नक्सलवादी घटना से सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। एसजीपीसी 14 मई को राष्ट्रपति बुश को पत्र भेजकर आरोपी छात्र और टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से अपील की है कि वह इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अमेरिका सरकार से बात करें।

क्या है मामला
5 मई को न्यूजर्सी में साइबर कैफे में चैट कर रहे सिख छात्र की सहपाठी ने पगड़ी उतारकर अग्निभेंट कर दी थी। इस झगड़े में छात्र को तो मामूली चोट आई थी, लेकिन उसकी पगड़ी जल गई थी। इसे लेकर सिखों में उभरे रोष के कारण आरोपी गेट्र ग्रीन क ो स्कूल से तो निकाल दिया गया है, लेकिन सिख कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फ्रांस में पगड़ी पर पाबंदी के मामले पर मक्कड़ ने कहा कि फ्रांस की सिख संगत को पाबंदी हटाने के लिए फ्रांस की अदालत का द्वार खटखटाना चाहिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और फ्रांस सरकार से नियमों में बदलाव की अपील करनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: