HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

आखिर छुट्टी पर गए कमिश्नर खरबंदा

अमृतसर. चुनाव आयोग या फिर ट्रांसफर का डर कहें, नगर निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा छुट्टी पर चले गए हैं। निगम गलियारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। असल में खरबंदा ने हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए छुट्टी ली है, लेकिन इसे पूर्व घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञात रहे कि कांग्रेस हाईकमान ने खरबंदा की शिकायत चुनाव आयोग से की थी।

कांग्रेस का आरोप था कि वह दक्षिण हलके में विकास कार्य कराकर अकाली प्रत्याशी की मदद कर रहे हैं। खरबंदा ने अपना स्पष्टीकरण आयोग को भेजते हुए तथ्यों के साथ पूरी बता रखी थी। वह 19 को वापस आएंगे, पर माना जा रहा है कि वह छुट्टी बढ़ाकर चुनाव के बाद ही ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। खरबंदा की छुट्टी की उनके पीए काबुल सिंह ने पुष्टि की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: