HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

प्रिजाइडिंग अफसर का शव पेड़ से लटकता मिला

भिखीविंड. ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में सोमवार को सुरसिंघ वाला के बूथ नंबर-49 पर तैनात प्रिजाइडिंग अफसर रात को बैलेट बॉक्स जमा करवाने के बाद लापता हो गया। उसका शव मंगलवार शाम चार बजे भिखीविंड के पास गांव पूहला की ओर खेतों में बैलेट बॉक्स जमा कराने की जगह से करीब डेढ़ किमी दूर एक पेड़ पर लटकता मिला।

मृतक के परिजन और पुलिस सूत्र भी इसे हत्या का मामला ही मान रहे हैं। यहां दशमेश एवेन्यू निवासी सुखदेव सिंह ने रात नौ बजे अपना बैलेट बॉक्स भिखीविंड स्थित सरकारी पॉलीटैक्निक कॉलेज में जमा करा दिया। उसने मोबाइल पर अपने भतीजे शिंगारा सिंह को बताया कि वह जल्द घर पहुंच रहा है। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया।

प्रिजाइडिंग डायरी व रिपोर्ट जमा नहीं करवाने के कारण उसके साथी अध्यापक उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार को पुलिस के पास गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बीच, किसी व्यक्ति की सूचना पर थाना प्रभारी ने नजदीक के खेतों में जाकर देखा तो पेड़ से उसका शव लटक रहा था और नीचे उसकी डायरी व सामान पड़ा था। शव जमीन से पांच फीट ऊपर था। उसका फोन एवं प्रिजाइडिंग रिपोर्ट मृतक की जेब से बरामद हुई। उसका लड़का गुरदासपुर में इंजीनियर है और लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ती है।

मृतक के परिजनों एवं साथियों ने इसे कत्ल का मामला बताया है। मृतक के भतीजे सतिंदर सिंह ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि शव के हाथों पर चोट के निशान थे और उसके गुप्तांग से खून निकला हुआ था।

डॉक्टरों के मुताबिक, गले में फंदा भी मरने के बाद डाला गया है। वहीं, भिखीविंड के थाना प्रभारी परमजीत सिंह बुटर ने बताया कि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर आगे की जांच कर रही है। जांच में जो पहलू सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुलगते सवाल -
फांसी लगाने वाले की जीभ निकल आती है, लेकिन शव की जीभ नहीं निकली थी।
फंदा लगाने पर मूत्र, मल या वीर्य निकलता है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था।
फांसी लगाए जने पर वाले की गर्दन हल्की लंबी हो जाती है, इसकी नहीं थी।
55 साल का आदमी इतने ऊंचे पेड़ पर नहीं चढ़ सकता था। उसके घुटने भी काम नहीं कर रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: