HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

छात्रा को कॉलेज में ही चाकू से गोद डाला, मौत

पठानकोट. एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने सहपाठी छात्रा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसने कॉलेज की छत पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश भी की। तीन घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी एसएमडीआरएसडी बीएड कॉलेज पठानकोट में अंतिम वर्ष का छात्र है। थाना डिवीजन नंबर-2 ने मृतका के भाई के बयान पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रैक्टिकल देने आया था छात्र
मंगलवार सुबह कॉलेज में अंतिम वर्ष की कक्षा का प्रैक्टिकल शुरू हुआ। इसी बीच जसबीर सिंह पुत्र अमर सिंह (रिटायर्ड प्रिंसीपल) निवासी गांव झझेली ने चाकू निकाल लिया और साथ में पढ़ने वाली मोनिका पुत्री बलवान सिंह निवासी सुंदरनगर के सीने पर ताबड़तोड़ तीन वार किए।

मोनिका ने हमले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रही। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कॉलेज को बंद कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: