bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

जयपुर हमलों की दुनिया भर में निंदा

जयपुर. कल शाम जयपुर में हुए आतंकी हमलों की अमेरिका सहित दुनिया भर के देशों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। अमेरिकी सरकर मे भारत सरकार और हमलों के शिकार लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की कोई सफाई नहीं दी जा सकती।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शॉन मैक्कॉरमैक ने कहा कि जो तथ्य सामने आ रहे हैं, स्पष्ट है कि बम धमाके निर्दोष लोगों की जान लेने के लिए किए गए और इसकी हम साफ़ शब्दों में निंदा करते हैं। वही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी ने कड़े शब्दों में धमाकों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान सभी आतंकवादी गतिविधियों कि निंदा करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर इसका सामना करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताता है।

इसके अलावा फ्रांस और इजराइल ने भी जयपुर में हुए हमले की निंदा की है। फ़्रांस के विदेश मंत्री बर्नर्ड कौचनर ने इन बम धमाकों की निंदा करते हुए कहा है कि मैं इस कृत्य पर अपनी घृणा व्यक्त करना चाहता हू्। फ़्रांस भारत के आतंकवाद विरोधी संघर्ष में उससे सहयोग बढ़ाना चाहता है। हम भारत और भारतीयों के साथ हैं और भारत सरकार को अपने पूरे समर्थन का आश्वासन देते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: