HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

महानगर में रही चोरों की चांदी

1.55 लाख रुपए के टायर उड़ाए
जालंधर.

जेल रोड के पास धीमान मार्कीट स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोर 1.55 लाख केटायर ले उड़े। चोर जाते समय दुकान के ताले भी साथ ले गए। टायर चुराने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया गया है क्योंकि 13 टायर को किसी और चीज पर नहीं ले जाया जा सकता। सूचना िमलते ही थाना दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जे.पी टायर के मालिक जगमीत सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर गए थे। मंगलवार सुबह जब 10 बजे दुकान पर आए तो देखा कि शटर पर ताले नहीं हैं। जब दुकान खोलकर अंदर देखा तो दुकान में पड़े नए 13 टायर गायब थे जिसकी कीमत लगभग 1.55 लाख है।

एकता नगर में 2 लाख की चोरी
जालंधर छावनी.

रामामंडी के अंतर्गत एकता नगर में चोरों ने एक घर में घुस कर लाखों के गहने व नकदी उड़ा ली। चोरी की जानकारी नंगल शामां चौकी मे दे दी गई है। एकता नगर निवासी आशोक कुमारी यादव ने बताया कि वह अपने पति सुधीर कुमार यादव के इलाज के लिए पिछले कुछ महीनों से अस्पताल मे ही रह रहे थे।

मंगलवार को सुधीर कुमार के देहांत के पश्चात जब वह अपने घर पहुंचे तो घर के शीशे टूटे हुए थे और घर मे पड़े करीब डेढ़ लाख के गहने व पचास हजार रुपए नकद गायब थे। नंगल शामां चौकी इंचाजर् सखदेव सिंह चीमा का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: