जालंधर. गांव नाहलां स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मासूम की अस्मत लूट ली गई। पुलिस ने आरोपी आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारी महिला के बेटे मंगा के खिलाफ जबरदस्ती का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
गांव नाहलां में रहते प्रवासी मजदूर अजय की करीब साढ़े चार वर्षीय बेटी बेबी (काल्पनिक नाम) रोते घर पहुंची और उसके साथ हुए घिनौने कृत्य का खुलासा किया। गांव की पंचायत इक्ट्ठी होकर आंगनबाड़ी गई तो मंगा भाग चुका था। एसएचओ सकत्तर सिंह ने बताया कि महिला 11 बजे बच्चों को छोड़ने गई थी। पीछे से उसके बेटे ने मासूम को अपना शिकार बना लिया।