bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हिसार में हाई अलर्ट

हिसार. जयपुर में मंगलवार को हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हिसार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शिबास कविराज ने बताया कि जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इस बारे में वीटी करे अलर्ट कर दिया गया कि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए और संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत मुख्यालय सूचना दी जाए। इसके अलावा सभी नाका को भी अलर्ट कर दिया गया।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष गश्त के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों की पुलिस से भी इस बारे में संपर्क साधा हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: