HomeNewsNational National

जयपुर धमाका: आठ लोग नजरबंद

जयपुर.कल शाम जयपुर में हुए आतंकी हमलों के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए शक के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे दो आतंकवादी संगठन हूजी ( हरकत-अल-जेहाद-अल-इस्लामी) व लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक रिक्शा चालक भी है जो कि धमाकों के वक्त घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि शुऱुआती जांच से पता चला है कि हमलावरों ने धमाके के लिए एमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया था। एमोनियम नाइट्रेट को साइकिल के बॉल बियरिंग में फिट किया गया था।

सूत्रों के अनुसार हमलों से साफ होता है कि हरकत-अल-जेहाद-अल-इस्लामी राजस्थान में पांव पसारने में कामयाब हो गई है।

राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चांद कटारिया ने मरने वालों की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक सवाईमानसिंह अस्पताल से 55 शव,संतोबा दुर्लभजी मोमेरियलअस्पताल से 5 शव मिलने की पुष्टि हुई है। इस हमले में 122 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। कटारिया ने कहा कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि अभी भी शव को इकठ्ठा करने का काम जारी है।उन्होंने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी सरकार ने केन्द्र सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।

संबंधित खबरें
* जांच एजेसियां सबूतों पर काम कर रही हैं: राजे
* अमेरिका ने की मदद की पेशकश
* आरडीएक्स से हुए जयपुर में धमाके
* सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हिसार में हाई अलर्ट
* जयपुर हमलों की दुनिया भर में निंदा
* धमाका, अंगारे और चीखें
* जयपुर में 9 बजे से कर्फ्यू
* आईपीएल मैच पर संकट
* सीरियल धमाकों की जांच करेगी एनएसजी
* साथी महिला को पकड़ो वर्ना और बम फटेंगे
* सोनिया गांधी ने ब्लास्ट की निंदा की
* जयपुर में आतंकी हमला 65 मरे 230 से ज्यादा घायल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: