HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

9 घंटे तक चला ड्रामा

चंडीगढ़भाजपा नेताओं के तीखे तेवरों को देखकर पंजाब के लोगों की जुबान पर सुबह से ही सवाल थे.. क्या भाजपा अकाली दल से समर्थन वापस लेगी? क्या मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव अपने इस्तीफे देंगे? क्या भाजपा बादल सरकार को बाहर से समर्थन देगी?

नौ घंटे चली कई दौर कीबैठकों का नतीजा जो निकला वह ये कि गठबंधन पहले की तरह अटूट है। दोनों पार्टियों में सब ठीक-ठाक है और सभी मंत्री व संसदीय सचिव अपना काम करते रहेंगे। इससे पहले विधायक दल की बैठक में पांच कैबिनेट मंत्रियों, चार मुख्य संसदीय सचिवों और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के इस्तीफे ले लिए गए और कहा गया कि भाजपा बादल सरकार का बाहर से समर्थन करेगी। भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी बलबीर पुंज ने जब अपनी पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे बादल को देने की पेशकश की तो उन्होंने इनकार कर दिया और कहा, बैठकर बात करेंगे।

बैठक में तय हुआ कि बादल कुछ अफसरों को बदलेंगे, कुछ को सस्पेंड करेंगे, दीनानगर के भाजपा विधायक सीताराम कश्यप के साथ बदसलूकी करने वाले अकाली नेता को गिरफ्तार करेंगे, अमृतसर के विधायक अनिल जोशी के साथ हुई ज्यादती की जांच कराएंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तालमेल कमेटी बनाएंगे।

प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, बलबीर पुंज और मनोरंजन कालिया बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों के सामने आए। पुंज ने कहा कि विवाद सुलझा लिए गए हैं। बाद में दिल्ली रवाना होते हुए पुंज ने कहा,‘नो मोर क्वेश्चन प्लीज।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: