HomeNewsInternational International

चीन: मृतकों की संख्या 13 हजार

बीजिंग.चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 13 हजार तक पहुंच गई है। लगभग 50 हज़ार सैनिकों को राहत और बचाव कार्य चलाने के लिए मुस्तैद किया गया है। राहत कार्य में लगे हुए सैनिक हैलिकॉपटर चालकों का मानना है कि अभी भी हाजरों लोग मलबे में दबे हुए हैं। ख़राब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्यों में लगातार बाधा पहुँच रही है।

उधर इंगश्यू शहर में जान-माल की क्षति का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दस हज़ार की आबादी वाले इस शहर में सिर्फ़ दो हज़ार तीन सौ लोग जीवित बचे हैं। मलबे में फंसे लोग मदद के लिए चीख रहे थे लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सकता था क्योंकि राहत और बचाव दल के लोग नहीं पहुँचे थे।

अभी तक सरकारी आँकड़ों के मुताबिक 12 हज़ार लोग मारे गए हैं लेकिन ये संख्या कहीं अधिक हो सकती है। कई हज़ार लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं.





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: