HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मोटरसाइकिल टकराए, दो की मौत

मोहालीफेज-1 में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक मैकेनिकल इंजीनियर और एक रिकवरी एजेंट की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात करीब 11.30 बजे फेज-1 के गुरुद्वारा साहिब के पास एचई ब्लॉक में सड़क पर आवारा गाय के सामने आने पर उससे बचने के प्रयास में दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए।

इससे दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां सेक्टर-56 के सुखवंत सिंह (34) को मृतक घोषित कर दिया गया, जबकि धनास के हरमनदीप सिंह (22) की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गई। दोनों के सिर में चोट लगी थी। तीसरे युवक प्रदीप को मामूली चोटें आई हैं।हरमनदीप सिंह मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-7 की एक स्टील कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था, जबकि सुखवंत सिंह आईसीआईसीआई बैंक में रिकवरी एजेंट था।

हरमनदीप ड्यूटी खत्म कर पीसीए स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने चला गया था और रात को वहां से लौट रहा था। वहीं, सुखवंत सिंह अपने दोस्त प्रदीप के साथ फेज-1 में खाना खाने जा रहा था। हरमनदीप के दो छोटे भाई और बहन हैं। सुखवंत के घर में यह दूसरा बड़ा हादसा है। करीब 2 वर्ष पहले सुखवंत के पिता सतपाल सिंह की जयपुर में एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। सुखवंत अपने पीछे दो बच्चे और बीवी को छोड़ गए हैं।

स्कूल बस से छात्र को कुचलासेक्टर-46 में मंगलवार को एक स्कूल बस से कुचले जाने से एक छात्र की मौत हो गई। 15 वर्षीय अरविंद नाम का छात्र सेक्टर-46 के ‘सिक्खिया’ स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार को दो बजे छुट्टी होने के बाद वह इसी स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाली अपनी बहन लक्ष्मी के साथ साइकिल पर अपने घर गांव कजहेड़ी जा रहा था। अरविंद साइकिल चला रहा था और लक्ष्मी उसके पीछे बैठी थी। लक्ष्मी ने बताया कि सेक्टर-४६ के पीडब्ल्यूडी स्टोर के निकट पीछे से आ रही सेंट पीटर स्कूल की बस (सीएच क्३डब्लयू-२२४३) ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।

इससे लक्ष्मी तो रोड की एक तरफ गिर गई, जबकि साइकिल चला रहा अरविंद बस के नीचे आ गया और पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। बस ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस अरविंद को सेक्टर-३२ स्थित जनरल अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार ड्राइवर गुरदीप सिंह पर मामला दर्ज करके बस को कब्जे में ले लिया है। इस बस में सेंट पीटर स्कूल के बच्चे भी सवार थे।

मेहनती था अरविंदबेहद गरीब परिवार से संबंध रखने वाला अरविंद बहुत मेहनती था। वह अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए सुबह घर-घर जाकर अखबार बांटता था। मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि अरविंद काफी मेहनती था। वह सुबह हॉकर का काम तो करता ही था, स्कूल से लौटने के बाद अपने पिता के साथ कजहेड़ी में उनकी दुकान पर भी बैठता था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: