HomeHealth Health

स्तनपान से जोड़ों का दर्द आधा

वाशिंगटनएक शोध के अनुसार स्तनपान के अनगिनत फायदों में से एक (रुमैटाइड ऑर्थराइटिस) गठिया (जोड़ों का दर्द व इससे जुड़ी बीमारी) से बचाव को भी माना जा रहा है। शोध में पाया गया है कि 13 महीने या उससे अधिक समय तक बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं में गठिया होने की आशंका आधी रह जाती है।

एक से १२ महीने तक स्तनपान कराने वाली मांओं में इसका खतरा 25 प्रतिशत कम हो जाता है। अध्ययन में 544 स्वस्थ महिलाओं की तुलना उसी उम्र की 136 गठिया से ग्रसित महिलाओं से की गई। शोध के दौरान एक दिलचस्प तथ्य सामना आया है। पिछले 30 सालों में छह से ज्यादा महीने तक बच्चे को स्तनपान कराने वाली माताओं के समानुपात में वृद्धि हुई है।

अध्ययन के अनुसार यह साबित करना मुश्किल है कि स्तनपान की दर में वृद्धि और महिलाओं के जोड़ों के दर्द कम होने की दर में आई कमी का सीधा संबंध है या नहीं। गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द की समस्या को कम करती है। गर्भावस्था के दौरान हार्माेन की मात्रा बढ़ाए रखने में भी यह मददगार होता है, हालांकि इसका प्रभाव स्तनपान के बराबर नहीं होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: