bhaskar Web English
HomeNewsNational National

अमेरिका ने की मदद की पेशकश

नई दिल्ली. जयपुर में हुए धमाकों की जांच के लिए अमेरिका ने भारत के समक्ष मदद की पेशकश की है।

भारत में अमेरिकी राजदूत मलफोर्ड ने विदेश मंत्रालय के सचिव शिवशंकर मेनन के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका को भारत और जयपुर से गहरा लगाव है। कल जयपुर में हुए धमाकों की हमें काफी निराशा हुई। हमारी पूरी संवेदना भारत सरकार के साथ है।

मलफोर्ड ने कहा कि भारत सरकार अगर चाहे तो हम धमाकें की जांच में उनकी मदद के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि हमें भी शक है इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन हूजी ( हरकत-अल-जेहाद-अल-इस्लामी) व लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: