जयपुर. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयपुर में श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के एक-दो सुराग जरुर मिले हैं, जिस पर जांच के काम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
राजे ने कहा कि जांच एजेंसियों को कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं लेकिन फिलहाल किसी एक आतंकवादी संगठन का नाम लेना काफी कठीन है।
राजे ने कहा कि अभी तक इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुछ लोगों को सिर्फ पूछताछ की जा रही है।
राजे ने धमाकों के बाद दूसरी संवादाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। राजे ने कहा कि अभी तक 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों में ज्यादातर औरतें और बच्चे हैं।
राजे ने कहा धमाकों नें शिकार हुए 43 शवों की पहचान हुई है और उन्हें रिश्तेदारों को सौंपा गया है। राजे ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि हमलों के बारें में केन्द्रिय जांच एजेंसियों ने पहले से किसी भी तरह की विशेष सूचना नहीं दी थी।