HomeBusinessCorporate Corporate

यामाहा ने जी 5 बाइक पेश की

नई दिल्ली. इंडिया यामाहा मोटर ने इलेक्ट्रिक स्टार्ट इंजन के साथ यामाहा जी 5106 सीसी की मोटरसाइकिल पेश करने की घोषणा की, जिसकी भारत भर में शोरूम कीमत 39380 रुपये होगी।

यामाहा मोटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य बिक्री एवं विपणन अधिकारी ताकाहीरो माइदा ने एक बयान में कहा कि हम अपने उत्पादों की सिरीज और विपणन पहल को आगे बढ़ाने की योजना रखते हैं, हम उन ग्राहकों की ओर ध्यान दे रहे हैं जो और अधिक की मांग रखते हैं। उन्होंने बताया कि नई बाइक जी 5 इलेक्ट्रिक स्टार्ट से लैस है। इस पेशकश के साथ हम अपने उत्पाद और सेवा का विस्तार करने को तैयार हैं।

जी 5 पूरे देश भर में कंपनी के डीलरों और बाइक स्टेशन के मौजूदा विशाल नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगी। जी 5 की दो रंगों में पेशकश की जाएगी, जो गहरा लाल मैटलिक और ब्लैक होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: