Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई.
भारतीय शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुले लेकिन शाम तक उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वे बढ़त के साथ बंद हुए।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 16,691.30 अंकों पर खुला, लेकिन शाम को 225 अंकों की बढ़त के साथ 16978 अंकों पर बंद हुआ।
नेशलन स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 4,958.45 पर खुला और 53.95 अंकों की बढ़त के साथ 5,011.75 पर बंद हुआ।
आज दिन के कारोबार में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, बैंकों और एफएमसीजी के शेयरों को छोड़ कर शेष सभी कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया।