HomeNewsInternational International

चीन भूकंप: आईओसी ने 10 लाख डॉलर दिए

बीजिंग (झिंगुआ). चीन के भूकंप पीड़ित इलाकों में राहत कार्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कुल 70 लाख युआन (लगभग 10 लाख डॉलर) दिया है।

इसी साल बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए गठित समिति 'द बीजिंग ऑर्गेनाइजिंग कमिटी' ने कहा कि राहत कार्यो के लिए प्राप्त राशि 'चीनी राहत संगठनों' को भेज दी गई है।

गौरतलब है कि सोमवार को सिचुआन प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई थी। भूकंप के झटके चीन के बड़े हिस्से में महसूस किए गए। इस कारण हजारों लोगों के मरने की खबरें भी आईं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: