HomeNewsInternational International

म्यांमार में ‘एक और विपत्ति’ की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र. म्यांमार में तूफान की चेतावनी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने आगाह किया है कि अगर म्यांमार के सैन्य शासक ने चक्रवर्ती तूफान नरगिस के पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को और अधिक पैमाने पर अनुमति नहीं दी तो उस देश में ‘एक और विपत्ति’ पैदा हो सकती है।

यूएन की मानवाधिकार मामलों की एक संस्था के प्रवक्ता एलिजाबेथ बायर्स ने कहा कि पीड़ितों तक अंतरराष्ट्रीय मदद तेजी से पहुंचाने के लिए सैन्य शासक को कम से कम एक हवाई या जल मार्ग अतिशीघ्र खोल देना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: