नई दिल्ली.
प्राइमरी स्टील निर्माताओं द्वारा स्टील उत्पाद की कीमतें घटाने के बाद अब सेकंडरी स्टील निर्माता भी चार हजार प्रति टन तक कीमतें कम करने को राजी हो गए हैं।
दाम घटेंगे :
सेकंडरी स्टील निर्माताओं ने सरकार को फ्लैट उत्पादों की कीमतों में कमी का आश्वासन दिया है।
आटोमोबाइल : इस क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले कोल्ड रोल्ड की कीमतें कम होंगी।
निर्माण : भवन निर्माण के काम में आने वाले गैल्वनाइज्ड स्टील, ट्यूब व पाइपों की कीमतें नीचे आएंगी।
तीन माह तक स्थिर कीमतें :
यह भरोसा भी दिलाया गया है कि घटी हुई कीमतों को तीन माह तक स्थिर रखा जाएगा व इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
कौन-कौन है राजी :
- भूषण स्टील, नेशनल स्टील, सूर्या स्टील, जिंदल सॉ लि. व महाराष्ट्र स्टील के अधिकारियों ने कीमतें घटाने की घोषणा की है।
आपूर्ति भी सुधरेगी :
इस्पात सचिव राघव शरण पांडे ने बताया कि निर्माताओं ने एडवांस लाइसेंसिंग स्कीम के तहत कच्चे माल की खरीद का वायदा किया है, जिससे घरेलू आपूर्ति में सुधार आएगा।
कोई शर्त नहीं :
पांडे ने स्पष्ट किया कि स्टील निर्माताओं ने इस शर्त पर कीमतें कम नहीं की हैं कि सरकार को भी स्टील पर निर्यात शुल्क घटाना होगा। न ही सरकार ने उन्हें इस बात का कोई आश्वासन दिया है।
सत्तर लाख टन उत्पादन :
सेकंडरी स्टील निर्माता देश में 70 लाख टन स्टील का उत्पादन करते हैं।