जयपुर.
जयपुर में मंगलवार शाम हुए सिलसिलेवार धमाकों की जांच कर रही एजेंसियों ने एक संदिग्ध का स्केच जारी किया है।
राजस्थान के डीजीपी एएस गिल ने बताया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 9 टीमें बनाई गई थीं और इन टीमों ने साइकिल के जरिए धमाकों को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है और उस महिला की तलाश तेज कर दी गई है जिसने एक रिक्शा चालक को हमलों को अंजाम देने के बदले एक लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया था। विजय कुमार नामक इस रिक्शा चालक को पुलिस ने मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। विजय के अनुसार उस महिला का नाम मीना है।
संबंधित खबरें
* जांच एजेसियां सबूतों पर काम कर रही हैं
* अमेरिका ने की मदद की पेशकश
* आरडीएक्स से हुए जयपुर में धमाके
* जयपुर धमाका: आठ लोग नजरबंद
* सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हिसार में हाई अलर्ट
* जयपुर हमलों की दुनिया भर में निंदा
* धमाका, अंगारे और चीखें
* जयपुर में 9 बजे से कर्फ्यू
* साथी महिला को पकड़ो वर्ना और बम फटेंगे
* सोनिया गांधी ने ब्लास्ट की निंदा की
* जयपुर में आतंकी हमला 65 मरे 230 से ज्यादा घायल