जोधपुर.
पेंटिग के शौकीन लोगों के लिए नए टेस्ट के साथ मंगलवार को पैलेट गैलरी में सैय्यद मेहर अली अब्बासी की सोलो एक्जीबिशन के साथ देश के जाने माने युवा कलाकारों की ग्रुप पेंटिंग्स का उद्घाटन किया गया।
एक्जीबिशन का उद्घाटन राठी सिक्योरिटी के डॉयरेक्टर सुरेश राठी ने किया। एक्जीबिशन का खास आकर्षण है जोधपुर के अब्बासी का वन मैन शो। पधारो म्हारो देश और गणोश भगवान की थीम पर बनाई पेंटिंग्स में अब्बासी ने नए नए एक्सपेरीमेंट किए हैं।
पेटिंग्स की खासियत है कि एक ही कैनवास पर कलर्स, कपड़े के टुकड़े और कागज के टुकड़ों के कांबिनेशन के साथ अब्बासी ने कई बेमिसाल पेंटिंग्स को कैनवास पर उकेरा है। रबर के ट्यूब की कटिंग कर बनाई गई पेंटिग्स भी खास आकर्षित करती हैं। कुछ पेंटिग्स में तो ब्रश की जगह हाथों की उंगलियों से ही पेंटिंग्स का संवारा है।
नेशनल एक्जीबिशन में केरल, कर्नाटक, आ. प्रा, प.बं, दिल्ली, उड़ीसा, तमिलनाडु और म. प्रा के युवा कलाकारों की पेंटिंग्स भी खासा आकर्षक हैं। इनमें कई पेंटिग्स काफी भारी भरकम हैं। युवाओं ने अपनी पेंटिग्स में जमकर एक्सपेरीमेंट किया है। नए विषयों पर जोर रहा है।