HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

एसडीओ को वितरिका में फेंका

जैतसर(श्रीगंगानगर). नहर में कटाव से आक्रोशित किसानों ने बुधवार को एसडीओ से मारपीट कर उन्हें वितरिका में फेंक दिया। यह घटना वितरिका का कटाव भरने के दौरान हुई।

गंगनहर के डाबला हैड से निकलने वाली करणीजी वितरिका की २क्-२१ आरडी के पास बुधवार को कटाव आ गया, जिससे लगभग 9-10 बीघों में पानी भर गया। सूचना मिलने जलसंसाधन विभाग के एसडीओ श्रवण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और मजदूरों की मदद से कटाव को भरवाया। इस दौरान वहां पहुंचे कुछ किसानों से एसडीओ की तकरार हो गई। कटाव भरने में मजदूरों को पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
सिंचाई विभाग खंड जैतसर के एसडीओ श्रवण कुमार ने मुकलावा थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि करणीजी वितरिका की बुर्जी संख्या २क् व २१ के बीच ६ एलसी के कुलदीप सिंह पुत्र गजन सिंह जट सिख व लक्ष्मण राम पुत्र रामराय बिश्नोई ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई व उसे पानी में डूबो कर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: