HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

‘आतंकवाद‘ को आग लगाई

जोधपुर. joजयपुर में सीरियल बम ब्लॉस्ट की घटनाओं के विरोध में बुधवार को प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जोधपुर में भी विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित बंद सफल रहा।

कार्यकर्ता गली-गली घूमे और दुकानें बंद करवाई। नई सड़क चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया। उदयमंदिर, पावटा, नागौरीगेट इलाकों में मारपीट व तोड़फोड़ की घटनाओं से एक बारगी हालात बिगड़ गए। पुलिस ने पूरा इलाका सुरक्षा घेरे में लेकर स्थिति काबू कर ली।

बंद के आह्वान के बावजूद भी बुधवार को सुबह अधिकांश दुकानें बंद रहीं। भीतरी गलियों में कई दुकानें खुली थीं, जिन्हें वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने बंद करवा दिया। पांचवी रोड पर एक दुकानदार से मारपीट कर दी, वहीं उदयमंदिर आसन में पहले मामूली पथराव के बाद कुछ युवकों ने दो बंद समर्थकों पर हमला कर दिया।

लहूलुहान बंद समर्थकों को देख गुस्सा भड़क गया तथा कई युवक हाथों में डंडे लेकर वहां आ गए, मगर पुलिस ने इस इलाके को ही सील कर दिया।

इस बीच महावतों की मस्जिद के पास भी एक युवक तलवार लहराने लगा तो वहां भी कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कलेक्ट्रेट में घुसे इन युवकों के हाथों से डंडे छीन लिए गए। पावटा, महामंदिर तथा नागौरीगेट चौराहे पर कई जगह दुकानों व वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उदयमंदिर थाने में बंद समर्थकों ने हमले का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। चौराहे व संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: