bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पूरे राजस्थान में गुस्सा

जयपुर. जयपुर के घाव देख पूरा राजस्थान गुस्सा है। हर शहर, हर गांव में लोगों ने बंद रखा और कहीं मानव श्रंखलाएं बनाईं, कहीं-कहीं तोड़फोड़ भी की

मंगलवार को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के विरोध में पूरे राजस्थान में गुस्सा है। जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, भीलवाड़ा, कोटा और उदयपुर में बाजार बंद रहे। लोगों ने अपने गुस्से का इजहार भी किया। कहीं-कहीं तोड़फोड़ भी की गई, लेकिन सारे शहरों, कस्बों की एक ही आवाज थी कि दुख की इस घड़ी में हम पूरी तरह जयपुर के साथ हैं। बीकानेर में लोगों ने ट्रेनें तक रोक दी और विस्फोटों के विरोध में बड़ प्रदर्शन किया।

श्रीगंगानगर में लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शहर के कई नुक्कड़ों पर शोक सभाएं भी की गई। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में सरकार ने छुट्टी घोषित कर रखी थी। फिर भी कई शहरों में बच्चे स्कूल पहुंचे, शोक सभाएं कीं और घर लौट गए। सीकर में बंद के दौरान कुछ स्थानों पर झड़पें हुई। कोटा में बंद कराने के लिए कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की।

पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग किया। हालांकि यहां अधिकांश व्यापारियों ने विस्फोटों के विरोधस्वरूप दुकानें बंद रखी। केवल बड़े शहर ही नहीं झालावाड़, झालरापाटन, अकलेरा, असनावर, गंगधार और चौमेला जैसे छोटे-छोटे कस्बों ने भी जयपुर का साथ दिया। कुछ स्थानों पर महिलाओं और छात्रों ने मानव श्रंखलाएं भी बनाईं।

कर्फ्यु आज भी
जयपुर के 14 थाना क्षेत्रों में गुरुवार को भी कर्फ्यु लागू रहेगा। इसका समय दो घंटे कम कर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। बुधवार को यह शाम 6 बजे तक लागू रहा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: