bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

60 हजार में होगी बायपास सर्जरी

भोपाल. राजधानी के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल के कार्डियोलाजी विभाग की टीम ने पहली बार स्वतंत्र रूप से बायपास सर्जरी को अंजाम दिया। यहां के डाक्टरों का दावा है कि इस सर्जरी के बाद हमीदिया प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल हो गया है जहां बायपास सर्जरी हो सकती है।

नीलबड़ कलखेड़ा रोड के 65 वर्षीय प्रेम सिंह ने बताया कि सीने के दर्द के चलते चार साल से वे अस्पतालों में भटक रहे थे। हमीदिया अस्पताल में डा. बीएस यादव को दिखाया उन्होंने एंजियोग्राफी के बाद बताया कि बायपास सर्जरी करवानी पड़ेगी। श्री सिंह बताते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे आपरेशन का खर्च उठा सकें। उन्हें एक मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

यहां उन्होंने चालीस हजार रुपए जमा किए हैं। यह सर्जरी डा. जीएस अग्निहोत्री, डा. अंबर मल्होत्रा, डा. आरपी कौशल और टीम ने की है। बाहरी डाक्टरों की बिना मदद के इस अस्पताल में यह पहली सफल कारोनरी आर्टी बायपास ग्राफी है। इससे पहले बायपास सर्जरी तीन साल पहले हार्ट लंग्स सेंर्ट दिल्ली से आए डा. मणि की उपस्थिति में की गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: