bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मंडी व्यापारियों का बीमा करेगी सरकार

भोपाल. कृषि मंत्री गोपाल भार्गव ने मंगलवार को प्रदेश की मंडियों से आए व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारियों से उनकी मांगों पर विचार करने दो माह का समय मांगा। बैठक के बाद मंडी व्यापारियों ने 15 मई से होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रदेश के करीब 60 व्यापारियों ने कृषि मंत्री से मुलाकात की।

श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाले मंडी व्यापारी को सरकार पुरस्कृत करेगी। मंडी एक्ट में संशोधन कर उपाध्यक्ष के दो पदों में से एक पर व्यापारी प्रतिनिधि का चयन करने के आदेश भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा व्यापारियों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हेतु एक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। व्यापारियों और मंत्री के बीच चर्चा के दौरान प्रतिभूति, नीलामी और तुलावटियों की मांगों को मान लिया गया है।

इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में मप्र अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गोपालदाल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद मीरचंदानी, प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद नेमा, महामंत्री प्रकाश तलरेजा और सवश्री राकेश अग्रवाल, मनोज काला, नंदकिशोर अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, संदीप मान, शरद अग्रवाल आदि मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: