bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सेटटॉप बॉक्स बना रक्षा कवच

जयपुर. सांगानेरी गेट और चांदपोल गेट के हनुमान मंदिरों में चैनल गेट और बिजली के सेटटॉप बॉक्स के चलते करीब 45 श्रद्धालुओं की जान बच गई।

सांगानेरी गेट मंदिर के बाहर हुए बम विस्फोट से निकले 25 से अधिक र्छे मंदिर के चैनल गेट में लगकर रुक गए। गेट के अंदर की तरफ मंदिर में खड़े 15 से अधिक श्रद्धालुओं तक विस्फोटक का एक भी कण नहीं पहुंचा।

मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु इसे भगवान की कृपा मान रहे हैं। मंगलवार रात 3 बजे पुलिस महानिदेशक एएस गिल ने मौका देखने के बाद कहा कि आतंकवादी चाहते थे कि बम विस्फोट से मंदिर के अंदर भी नुकसान हो, लेकिन भगवान के दरबार में उनके गलत मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। इसी तरह चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर लगा बिजली का सेटटॉप बॉक्स बम और श्रद्धालुओं के बीच दीवार साबित हुआ।

इस बॉक्स में पचास से अधिक र्छे लगे हुए थे। बम निरोधक दस्ते का मानना था कि अगर यह बॉक्स नहीं होता तो कई और लोग हताहत हो सकते थे। इस बारे में मंदिर के पुजारी प्रेमकुमार पारीक का कहना था कि हमारे लिए तो यही श्रद्धा और आस्था की जीत है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: