भोपाल. प्रदेश में आने वाले वीवीआईपी का स्वागत-सत्कार करने वाली राज्य शासन की सत्कार शाखा में सालों सहायक सत्कार अधिकारी रहे त्योफिल तिग्गा के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने अनुपातहीन संपत्ति का प्रकरण दर्ज किया है। श्री तिग्गा के पास ब्यूरो को एक करोड़ 15 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है।
सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू को कुछ महीने पहले एक शिकायत मिली थी, जिसका सत्यापन कराया। सत्यापन में यह सामने आया कि श्री तिग्गा के पास रायसेन जिले में 27 एकड़ कृषि भूमि, उनकी पत्नी विलियम के नाम भोपाल के पटेल नगर में 17 एकड़ जमीन है। ब्यूरो को शिकायत की जांच में पता लगा कि श्री तिग्गा के पास क्वालिस गाड़ी, विकास कुंज कॉलोनी में एक प्लाट भी है। ब्यूरो ने इस संपत्ति को एक करोड़ 15 लाख रुपए का आंका है।