bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी

भोपाल. राजधानी में बुधवार को शाम के वक्त तेज आंधी चली और कुछ इलाकों में बारिश हुई। धूल भरी आंधी चलने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अनेक इलाकों में बिजली गुल हो गई। ग्वालियर में भी दोपहर में जोरदार आंधी चलने के कारण अनेक स्थानों पर पेड़ और हर्ो्िडग्स गिर गए। इस दरम्यान यहां हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटीज का दौर शुरू हो गया है। अभी एक-दो दिन मौसम के पूरी तरह से साफ होने के आसार नहीं हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी शहर में दोपहर तक तीखी धूप चमकने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर करीब ढाई बजे आसमान पर बादल छा गए।

करीब तीन बजे से आंधी चलनी शुरू हो गई और फिर कहीं-कहीं बरिश हुई। अचानक शुरू हुई बारिश के कारण सड़कों पर कई लोग भीगते नजर आए। आसमान पर बादल छाए रहने और हवा चलने के कारण लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। मंगलवार की रात भी शहर में आंधी चली थी और कुछ इलाकों में बारिश हुई थी।

इसलिए बदला मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र निदेशक डा. डीपी दुबे का कहना है कि राजस्थान के ऊपर तीव्र सिस्टम बना होने के कारण अरब सागर से काफी नमी आ रही है। इस कारण प्रदेश में मौसम की रंगत बदल गई है। ग्वालियर और चंबल संभागों में इसका असर ज्यादा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: