bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

लता अलंकरण का आगाज आज से

इंदौर. राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह का आगाज गुरुवार से हो रहा है। पहले दिन राज्यस्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी जिसमें राज्य के सात संभागों के 28 प्रतिभाशाली गायक-गायिकाएं स्वरलहरियां बिखेरेंगे। मुख्य समारोह 16 से 18 मई को नेहरू स्टेडियम में होगा। समारोह का आयोजन राज्य शासन का संस्कृति विभाग कर रहा है। 18 मई को सुप्रसिद्ध गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर राष्ट्रीय अलंकरण से नवाजा जाएगा।

सुगम संगीत प्रतियोगिता शाम पांच बजे से संतोष सभागृह में होगी। इसका उद्घाटन स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के महाप्रबंधक (योजना और विकास) एम.सी. जैकब करेंगे। प्रतियोगिता में वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणियों में से तीन-तीन विजेता चुनकर उन्हें नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रिंसिपल रमा अवस्थी ने बताया इन कलाकारों को 16 मई को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देने का भी मौका मिलेगा। बुधवार को संभागायुक्त बसंतप्रतापसिंह ने नेहरू स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: