इंदौर.
जयपुर में विस्फोटों के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर सघन चेकिंग की। रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया।
स्टेशन और आसपास की होटलों व धर्मशालाओं की मंगलवार रात में ही जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कोर्ट परिसर, कमिश्नर ऑफिस, रीगल तिराहा, बस स्टैंड, राजबाड़ा आदि पर खोजी कुत्तों के साथ चेकिंग की। बुधवार को जीआरपी ने स्टेशन परिसर में अकारण व बगैर टिकट घूम रहे 32 लोगों को पकड़ा और एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
नाम और पते के आधार पर संबंधित शहरों के थानों में तस्दीक के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा। एक संदिग्ध को पकड़ा तो उसने अंग्रेजी में खुद को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का चीफ बताया। जीआरपी टीआई महेंद्रसिंह बड़गूजर ने बताया गुमराह करने पर उसे जेल भेज दिया गया।