bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

एयरटेल ने लिया 12 घंटे का ‘मौन व्रत’!

रायपुर. एयरटेल की मोबाइल और लैंड लाइन फोन सुविधा ने बुधवार को दिनभर ग्राहकों को रुला दिया। सुबह एकाएक मोबाइल फोन खामोश हुए जो रात 8 बजे तक बंद ही रहे। दोपहर घंटियां बजी जरूर थीं, लेकिन बमुश्किल एक घंटे में ही वह फिर ठप हो गया। ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चला कि कब मोबाइल का नेटवर्क आया और कब गुम हो गया।

रायपुर और छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे मप्र में भी एयरटेल ठप था। सुबह जब सिस्टम फेल हुआ तब उपभोक्ताओं ने ध्यान नहीं दिया। 10 बजे के बाद जब मोबाइल की घंटी एक बार भी नहीं बजी और लोगों को काल करने की जरुरत हुई तब नेटवर्क फेल होने की जानकारी हुई। ग्राहकों ने उस समय भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने यही सोचा कि एकाध घंटे में नेटवर्क आ जाएगा।

दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों की बेचैनी बढ़ी। मोबाइल ठप होने से बेचैन ग्राहकों ने एयरटेल के दफ्तर में फोन लगाकर जानकारी प्राप्त करनी चाही। एयरेटल आफिस से ग्राहकों को स्पष्ट नहीं बताया गया कि सिस्टम फेल है।

एयरटेल की लैंडलाइन सुविधा ने ग्राहकों को दोपहर में परेशान करना शुरू किया। थोड़ी-थोड़ी देर में अचानक सिस्टम जुड़ रहा था, फिर कट जा रहा था। नेटवर्क में इतनी गड़बड़ी थी कि फोन पर बात करने वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। आवाज कट-कट का आ रही थी। मोबाइल नेटवर्किग दोनों राज्यों के हजारों लोगों को पूरे दिन परेशान रखा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: