bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

राहुल हत्याकांड: आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर. राहुल हत्याकांड मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को परिजन व देवरीखुर्द के लोगों ने एसपी प्रदीप गुप्ता से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। राहुल के परिजन के खिलाफ दर्ज लूटपाट के मामले को गलत बताते हुए मोहल्लेवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

7 मई 2008 की शाम देवरीखुर्द निवासी राहुल परिहार गुपचुप खाने निकला था। उसने अपनी साइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी बीच आटो चालक मोहम्मद युसुफ आया और उसने साइकिल नहीं हटाने पर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत राहुल के घरवालों ने थाने में लिखाई, लेकिन पुलिस ने न तो हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। राहुल की मौत के बाद उसके परिजन पर भी लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने एसपी श्री गुप्ता से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। यदि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई को उजागर नहीं करती तो मोहल्लेवासी उग्र आंदोलन करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: