News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. पुश्तैनी जमीन-जायदाद के बंटवारे के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल का सिम्स में इलाज जारी है।
गौरेला पुलिस के अनुसार ग्राम तेंदूमुरा निवासी 35 वर्षीय हनुमान प्रसाद पिता रामसेवक काछी का अपने बड़े भाई दोनेलाल से पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद है। बुधवार की सुबह लगभग 10:45 बजे इसी बात को लेकर उनके बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस मारपीट मंे बदल गई। इस बीच तैश में आकर दोनेलाल ने पास पड़ी टांगी उठाकर हनुमान प्रसाद के गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगांे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को गौरेला अस्पताल मंे भर्ती करवाकर आरोपी दोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया गया है। हालत गंभीर होने की वजह से बाद में घायल को सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया।