HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

विस्फोट से पहले का वीडियो भेजा

जयपुर. शहर में मंगलवार शाम को हुए सीरियल बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी गुरु-अल-हिन्दी ने ली है। इसमें भारत के साथ अमेरिका व ब्रिटेन को भी चेतावनी दी है कि मुस्लिमों पर अत्याचार बंद नहीं किए तो वहां भी हमले किए जाएंगे।

गुरु-अल- हिन्दी ने इंडिया टीवी को यह ई-मेल व वीडियो क्लीपिंग भेजा है। चैनल ने यह सामग्री राजस्थान पुलिस को भेज दी है। वीडियो क्लीपिंग में चांदपोल में रखी साइकिल का फ्रेम नंबर 129489 बताते हुए उसके फोटो हैं। जिस पर बैग में बम भी रखा दिखाया गया है। ई-मेल इंडियन मुजाहीद्दीन के नाम भेजना बताया गया है। जैसा कि हमने वादा किया था, राजस्थान सहित पूरे भारत में लगातार तबाही फैलाते रहेंगे।

जयपुर के लोग हनुमान, सीता व राम में विश्वास रखते है। पर्यटन के लिए लिहाज से भी दुनिया में प्रसिद्घ है। इसी लिए खासतौर से जयपुर को चुना गया है। यह पत्र भारत सरकार को भी चेतावनी है कि वह विश्वमंच पर अमेरिका का समर्थन बंद करें। ई-मेल में कृष्णा कमीशन, नरेंद्र मोदी व आडवाणी का भी जिक्र किया है। संगठन ने अपने कदम को सही बताया और वाराणसी से लेकर यूपी की अदालतों में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चैन्नई को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।

तीन भागों में बांटा : ई-मेल के अनुसार मुजाहीदीन को तीन भागों में बांटा गया है। सहाबुदीन गौरी ब्रिगेड को दक्षिण भारत, गजनवी ब्रिगेड को उत्तर भारत व जरकावी ब्रिगेड को आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी दी गई है।

ई-मेल मिला : डीजीपी- डीजीपी एएस गिल ने बताया उन्हें ई-मेल व वीडियो क्लीपिंग मिली हैं। इसे देख रहे हैं।

सुरक्षा में सुराख : यूपी टास्क फोर्स का कहना है कि जयपुर विस्फोटों की आशंका उन्होंने चार दिन पहले सरकार को भेज दी थी जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ऐसी किसी पूर्व सूचना से इनकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: