HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

कई राज्यों की खुफिया टीमें जयपुर आई

जयपुर. विस्फोटों की जांच के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, आंध्रप्रदेश व उत्तरप्रदेश पुलिस तथा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सहायता ली जा रही है। एनएसजी तथा यूपी के अधिकारियों की दो टीमें जांच में मदद के लिए आ गई हैं। अमेरिका ने भी इन विस्फोटों की जांच में मदद की पेशकश की है।

सन्नाटा पसरा: बुधवार को शहर के 14 थाना क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर नौ घंटे का कफ्यरू रहा। इस दौरान शहर में सन्नाटा पसरा दिखा।

कैबिनेट की आपात बैठक: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विस्फोट किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी गिरोह का काम है। राज्य सरकार ने बुधवार को 47 मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रु. की मदद बांटी।

कुछ न्यूज एजेंसियों के अनुसार मृतकों की संख्या 80 से ज्यादा हो गई है जबकि राज्य के गृहमंत्री कटारिया ने 63 मौतों की पुष्टि की है। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मृतकों की संख्या 70 से ज्यादा बताई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: