HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

‘पानी बचाओ, धरती बचाओ’

अमृतसर. भारत ज्ञान विज्ञान समिति की तरफ से ‘जल ही जीवन है, पानी बचाओ, धरती बचाओ’ विषय पर बुधवार को रैडक्रास भवन में पोस्टर मुकाबला करवाया गया। इसमें जिले भर के 15 स्कूलों के करीब 100 से ज्यादा स्टूडैंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समिति के कन्वीनर डा. शाम सुंदर दीप्ती ने बताया कि यूएनओ की पहल पर केंद्र सरकार के विज्ञान और तकनीक विभाग की तरफ से वर्ष 2008 को ‘पानी बचाओ, धरती बचाओ’ के रूप में मनाया जा रहा है।

पोस्टर मुकाबला दो भागों में बांटा गया। इसमें जूनियर ग्रुप में फस्र्ट अशोका सीनियर सैकेंडरी स्कूल के मनप्रीत सिंह, सैकेंड डीएवी पब्लिक स्कूल की कृतिका शर्मा और थर्ड मानव कल्याण स्कूल की आरती सैनी रही। सीनियर ग्र्रुप में फस्र्ट सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की नेहा भारती, सैकेंड मानव पब्लिक स्कूल की दानू खन्ना और थर्ड मॉडर्न स्टडी स्कूल की सुप्रिया रही।

इसके अलावा कंसोलेशन प्राइज मॉडर्न स्टडी स्कूल के निरवान और माधव शर्मा, होली हार्ट स्कूल की नवरिती और मानव स्कूल के योगेश्वर को दिया गया। इस मौके पर समिति के को-कन्वीनर प्रो. वाईपी गुप्ता ने बताया कि विजयी स्टूडैंट्स को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इनाम दिए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
prabhdial singh Randhawa
Friday, 16th May 2008, 4:34
I appreciate this action, Dr.S.S.Deepti deserves special mention showing his dedication towards environment.Catch them young concept is pracitically implemented. Danik Bhaskar deserves appreciation high lighting the UNO slogan. with regards Prabhdial singh Randhawa General secretary Pollution control Committee Amritsar from San francisco