HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

घायलों को 25 लाख की नकद सहायता बांटी

जयपुर. आतंक की दुखद घटना के शिकार जयपुर के हर परिवार के साथ भास्कर समूह सहभागी बना। परमात्मा से प्रार्थना है कि हर घायल शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटे।

इलाज के दौरान किसी को भी कोई परेशानी न हो, इसके मद्देनजर भास्कर समूह ने विस्फोटों के दूसरे ही दिन अस्पताल-अस्पताल जाकर डॉक्टरों की मदद से घायलों को 25 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की।

भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस त्रासदी में जयपुरवासियों ने जिस सूझबूझ का परिचय दिया व एक-दूसरे की मदद को आगे आए, वह भास्कर परिवार के लिए वंदनीय है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: