HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

भाजपा जीती नहीं, पर आधार मजबूत

तरनतारन. ब्लाक समिति चुनावों में शिअद को मिले भारी बहुमत ने जिले के फिर से पंथक होने का प्रमाण दे दिया है। इसके साथ ही गठबंधन में भागीदारी से दूर हटकर उम्मीदवार उतारने वाली भाजपा ने बेशक चुनाव में कोई सीट नहीं जीती, लेकिन गांवों में अपना आधार मजबूत कर लिया है। सबसे ज्यादा निराशा कांग्रेस को हाथ लगी है।

कहां कितने मतों से जीते
ब्लाक तरनतारन के जोन पखोके से शिअद की हरबंस कौर ने कांग्रेस की कुलवंत कौर को 280 वोटों से हराया है। हरबंस कौर को 1631 वोट मिले, जबकि कुलवंत कौर को 1351 वोट ही मिल पाए। इसी तरह बाठ जोन में शिअद के भूपिंदर सिंह को 1426 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के चरण सिंह को 748 वोट मिले हैं।

जोन नौरंगाबाद से शिअद की सुखविंदर कौर को 1608 और कांग्रेस की सुखबीर कौर को 421 वोट मिले। पंडोरी गोला जोन से अकाली दल ने सर्वसम्मति से जीत दर्ज कर ली। इसी तरह कदगिल से शिअद के कश्मीर सिंह को 897 और भाजपा की सुखविंदर कौर को 258 वोट मिले। मतिया से कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव जीता है। कांग्रेस की निर्मल कौर को 1105 और शिअद की गुरपाल कौर को 1097 वोट मिले।

दुबुर्जी व पलासौर का चुनाव मुलतवी कर दिया गया है। बालाचक्क से शिअद ने चुनाव जीता है। कांग्रेस के अजयपाल सिंह को 1299 और शिअद के जतिंदर सिंह को 1426 वोट मिले। कैरोवाल का चुनाव भी सर्वसम्मति से शिअद ने जीता। जोधपुर से भी शिअद उम्मीदवार विजयी रहा। शिअद के निरवैल सिंह को 1523 और भाजपा के सुखदेव सिंह को 650 वोट मिले। डालेके से आजाद उम्मीदवार ने चुनाव जीता है।

इस जगह आजाद के तौर पर डटे जोगिंदर सिंह को 1407 वोट मिले। मानोचाहल से शिअद ने चुनाव जीता। शिअद की अमरजीत कौर को 1853 और आजाद हरभजन कौर को 1351 वोट मिले। शहबाजपुर से शिअद ने चुनाव जीता। पार्टी की राजिंदर कौर को 1833 और कांग्रेस की लखंिवंदर कौर को 1466 वोट मिले। थेह बाहमनां में भी सर्वसम्मति से शिअद उम्मीदवार विजयी रहा।

पधरीकलां से शिअद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, पार्टी के रसाल सिंह को 1713 और आजाद के बलजिंदर सिंह को 1080 वोटे मिले। झामके से शिअद के जागीर सिंह को 1303 और आजाद गुरदियाल सिंह को 832 वोट मिले। जीयोबाला से भी आजाद उम्मीदवार जीता। गुरचरण सिंह को 1393 और शिअद के प्रगट सिंह को 1252 वोट मिले।

भोजिया से शिअद के निर्मल सिंह को 1294 और बलविंदर सिंह भाजपा को 1219 वोट मिले। इसी तरह कोट धर्मचंद कलां से आजाद उम्मीदवार सुच्च सिंह को 1067 और चरणजीत सिंह शिअद को 1461 वोट मिले। इसके अलावा पंजवड़ कला, झब्बाल पुख्ता, झब्बाल मन्नन, पंडोरी रणसिंह से शिअद और जौहल राजू से आजाद उम्मीदवार विजयी रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: