तरनतारन. ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री रणजीत सिंह ब्रrापुरा के विधानसभा क्षेत्र में नौसहरा पन्नुआं के बूथ सखिरा के बैलेट बॉक्स से अंकित सूची से अधिक मत पत्र प्राप्त हुए हैं। इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पंचायत मंत्री व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेसी नेता धर्मवीर शेरो ने आरोप लगाया कि इस घटना से अकाली दल की जालसाजी का भंडाफोड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव सखिरा के पोलिंग बूथ पर तैनात रिटर्निग अफसर ने बैलट बॉक्स में पड़े वोटों की गणना 325 लिखकर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं, लेकिन बक्से से 380 वोट कैसे निकले। इस मामले की जाचं होनी चाहिए।