नारनौंद. कस्बा स्थित मिश्रान चौपाल पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर में मंगलवार को हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता विक्रम रोहिल्ला ने की।
इस मौके पर रोहिल्ला ने कहा कि बम विस्फोट की घटना मानवता के नाम पर कलंक के समान है।सभा में उपस्थित शशिकांत, रीना देवी, वजीर, राकेश कुमार, कृष्ण गोयल, कमल प्रसाद, किशोरीलाल व रामकुमार आदि ने मोमबत्तियां जलाकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बम विस्फोटों की निंदा
उकलाना मंडी. जयपुर के हनुमान मंदिर के नजदीक मंगलवार को हुए बम धमाकों की हिंदू संगठनों ने निंदा करते हुए इसे कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया है।
विहिप के प्रधान डॉ. राजेंद्र
शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महेश बंसल, बजरंग दल के कृष्ण भारती, शिव कावड़ मंडल के प्रधान लाला हरिचंद गोयल, शिव शक्ति सेवा समिति के विनोद मंगला ने कहा कि सरकार को आतंकवाद रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
कृष्णा के निधन पर जताया शोक
उकलाना मंडी. इनेलो के शहरी प्रधान शेरसिंह बतरा की पत्नी कृष्णा बतरा के निधन पर अनेक संगठनों ने शोक जताया है। कृष्णा बतरा का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन पर बलराज जैन, राजेंद्र महिपाल, राजेंद्र लितानी, पंज मेहर सिंह, बलराम, रोटरी क्लब के सुरेश भाटिया, मनोज जुनेजा ने शोक व्यक्त किया है।