HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

फाइनांसर को गन प्वाइंट पर लूटा

जालंधर. माडल टाउन स्थित जौहल मार्कीट के पास बुधवार सुबह सैर कर रहे फाइनांसर को लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट लिया। लुटेरे उसका कई दिन से पीछा कर रहे थे। थाना-6 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि लुटेरे एक सोने की चेन, 3 अंगूठियां और एक कड़ा लूटकर ले गए हैं। दिन-दहाड़े हुई लूट की वारदात ने चुनाव में व्यस्त जिला पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

सैर कर रहे थे
सतकरतार नगर निवासी निज्जर फाइनांस कंपनी के मालिक राम लुभाया शर्मा (64) ने बताया कि वह रोजाना की तरह करीब पौने पांच बजे वह घर से कुछ दूर स्थित जौहल मार्कीट में सैर कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की बाइक पर आए पगड़ीधारी दो युवकों ने उसे घेर लिया। युवकों ने कहा कि कई दिन से तुझ पर नजर रख रहे हैं। रोजाना सोने से लद्दे आते हो, आज नहीं छोड़ेंगे।

विरोध किया तो निकाली रिवाल्वर
युवकों ने उन्हें जेवर उतारने को कहा। जब उसने मना किया तो बाइक के पीछे बैठे युवक ने रिवाल्वर उसकी कनपट्टी पर रख दी जिसपर उसने सोने की चेन, 3 अंगूठियां और 1 कड़ा उतारकर उन्हें दे दिया।

गोली मारने की धमकी दी
जेवर मिलने के बाद लुटेरों ने राम लुभाया को आगे चलने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे। वह आगे चलता गया। जब बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनी तो उसने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। लूट की सूचना उन्होंने फोन पर कंट्रोल रूम को दी।

प्रिंसीपल का पर्स झपटा
जालंधर. सैंट्रल टाउन में बुधवार शाम बाइक सवार लुटेरों ने नेहरू गार्डन स्कूल की प्रिंसीपल से पर्स झपट लिया व उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। प्रिंसीपल कमलजौत कौर ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पैदल ही स्कूल से सैन्ट्रल टाउन स्थित घर लौट रही थी।

सैन्ट्रल टाउन की गली नंबर 6-ए के पास काले रंग की बाइक पर आए दो युवक उसका पर्स छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धक्का-मुक्की कर उसे गिरा गए व पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 25 हजार रुपए, 150 कैनेडियन डॉलर, पैन व एटीएम कार्ड, चैक और स्कूल के जरूरी दस्तावेज थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: