जालंधर. जिला जेल में बुधवार सुबह लोक जन शक्ति पार्टी के पूर्व नेता सुभाष चन्द्र को साथी कैदियों ने पीट दिया। सुभाष सैक्स स्कैंडल व डांसरों का शोषण करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सुभाष ने कहा, उस पर साजिश के तहत हमला करवाया गया है, जिसके लिए एक महिला जिम्मेदार है।
जेल प्रशासन का कहना है कि विवाद कैदियों की आपसी कहा-सुनी का नतीजा है। जेल में बुधवार सुबह 10:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुभाष पर कुछ कैदियों ने धावा बोल दिया। चाकूनुमा हथियार सेचेहरे पर किए वार से वह खून से सन गया। जेलकर्मियों ने बीच-बचाव किया और सुभाष को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले गए। सुभाष ने कहा कि हमला संजीव व साथियों ने किया है।
यह है मामला
गौरतलब है कि जगतपुरा निवासी सुभाष चन्द्र डांस ग्रुप चलाता था। कुछ साल पहले इंस्पैक्टर सीता रानी ने उसके सैक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कई डांसरों को मुक्त करवाया था। सुभाष डांसरों का शारीरिक शोषण करता था और उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था।
सुनवाई के दौरान मुद्दई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुभाष के खिलाफ उसकी बीवी ने गवाही दी थी। अदालत ने बीते माह उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।