HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

शहर की सुरक्षा दांव पर

जालंधर. जयपुर में मंगलवार शाम हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था की नजर से जालंधर पुलिस ने सीख नहीं ली। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में कोई प्रबंध नहीं थे। रैडअलर्ट घोषित होने के बावजूद एक बार भी चैकिंग अभियान नहीं चलाया गया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध नाममात्र थे।

दैनिक भास्कर ने शहर के संवेदनशील जगहों का दौरा किया। सिटी रेलवे स्टेशन के अंदर व बाहर चैकिंग के लिए कोई मुलाजिम तैनात नहीं था। शहर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब का भी यही हाल था। बस अड्डे पर तो एक भी मुलाजिम नहीं था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: