HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

शहर में धड़ल्ले से बिकी ‘लाल परी’

जालंधर. जिला परिषद चुनाव की मतगणना के चलते प्रशासन की ओर से शराब ठेके खोलने पर लगाई पाबंदी महज खानापूर्ति साबित हुई। एक्साइज स्टाफ की सख्ती न होने के कारण सभी शराब ठेकों ने दिनभर चोरी-छिपे शराब बेची, वहीं शाम ढलते ही डीसी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए ठेके खोल लिए। बस्ती रोड, रेलवे स्टेशन, ज्योति चौक, मदन फ्लोर मिल चौक स्थित शराब ठेके पर खुलेआम शराब बिकने की चर्चा आम रही।

शराब ठेकों पर आम लोगों के अलावा वर्दीधारी पुलिस कर्मचारी भी शराब की खरीद करते व रेहड़ियों पर शराब पीते नजर आए। चुनाव की सख्त ड्यूटी के बाद पुलिस कर्मचारी शराब का सेवन करते समय यह भी भूल गए कि वह कहां बैठे हैं।

डीसी का आदेश व डीईटीसी के निर्देश के बाद दोनों डिस्ट्रिक्ट्स के ईटीओज व इंस्पैक्टरों की जिम्मेदारी थी कि वह ठेकों पर नजर रखे और शिकायत पर कार्रवाई करें। शराब बेचने वाले शराब ठेकेदार का चालान बनाना था।

>> मैनें दोनों ईटीओ एक्साइज को निर्देश दिया था कि वह ठेकेदारों को ठेके बंद रखने की हिदायत जारी करे। यदि उल्लंघना हुई है तो कार्रवाई होगी।
पी.एस गिल, डीईटीसी, जालंधर

>> मेरी ड्यूटी नूरमहल में चुनाव में लगी है और मैनें ईटीओ रंधीर सिंह को ठेकों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। मेरी अनुपस्थिति में यदि कोई लापरवाही हुई, तो हर हालत में ठेकेदार को जुर्माना लगाने की सिफारिश की जाएगी।
हरबीर सिंह, एईटीसी जालंधर-1

>> डीसी के आदेश में समय का जिक्र न होने के कारण साफ है कि शराब ठेके मतगणना वाले दिन भी पूरा दिन बंद रहेंगे। ठेकेदारों पर नजर रखने के लिए एक्साइज इंस्पैक्टरों को आदेश जारी किया गया है।
पी.के शर्मा, एईटीसी, जालंधर-2





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: