HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

सीईटी फॉर्म की ब्लैक मार्केट शुरू, प्रबंधन हुआ सतर्क

जालंधर. पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी परिसर में कम्बाइंड एंट्रैंस टैस्ट (सीईटी) फॉर्म की ब्लैक मार्केट करने वालों का जमघट लगना शुरू हो गया है, हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन इन्हें रोकने के लिए सख्ती बरत रहा है, बावजूद इसके सिफारिश होलसेल खरीदारों का आना मंगलवार को भी जारी रहा।

यूं होती है ब्लैक मार्केट
विभिन्न शहरों व गांवों से आ रहे अन-ऑथोराइज्ड खरीदार एक साथ सैकड़ों फॉर्म उठाने के लिए पेमैंट लेकर आते हैं। ये खरीदार 550 के फॉर्म को अपनी दुकानों व अन्य स्थानों पर 50 से 100 रुपए एक्सट्रा चार्ज लेकर बेचते हैं।

कई बार ये यूनिवर्सिटी में उपलब्धता न होने का नाटक करते हुए फॉर्म की ऊंचे दामों में ब्लैक मार्केट करते हैं। सिटी सहित यह समस्या प्रदेश भर में पाई जा रही है। एक साथ सैकड़ों फॉर्म खरीदने वाले पीटीयू परिसर पहुंच रहे हैं।

यूनिवर्सिटी के इंतजाम
इस ब्लैक मार्केट को रोकने के लिए पीटीयू प्रबंधन हर साल सिंगल विंडो-सिंगल खरीदार सिस्टम अप्लाई करता है। इसमें एक व्यक्ति को एक बार में एक ही फॉर्म दिए जाते हैं, जबकि ऑथोराइज्ड सैंटरों व बैंकों में डायरैक्ट सप्लाई दी जाती है। मंगलवार को भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ऐसे सैकड़ों खरीदारों को वापस भेजा जो एक साथ दस-बीस या सैकड़ों फॉर्म खरीदने पहुंचे थे।

इस बारे में पीटीयू के डीन अकादमिक व सीईटी कोआर्डिनेटर कम इंचार्ज डॉ. वीके अरोड़ा ने कहा कि इस बात को यकीनी बनाया जा रहा है कि किसी को भी एक से ज्यादा फॉॅॅर्म न दिए जाएं। इसके लिए सेल्स काउंटर्स पर भी चैकिंग की जा रही है। उन्होंने स्टूडैंट्स से आह्वान किया है कि वे सीईटी फार्म बैंक अथवा ऑथोराइज्ड सैंटर्स व यूनिवर्सिटी से ही खरीदें।

12 स्टूडैंट्स ने पास की नैट परीक्षा
एमजीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 12 स्टूडैंट्स ने यूजीसी नैट परीक्षा पास की है। इन स्टूडैंट्स में से 8 एमएड कर रहे हैं व 4 पिछले सैशन के स्टूडैंट्स हैं। इन स्टूडैंट्स के नाम आंचल कालिया, रेणुका, मनीशा, नवदीप, रजनी, दीप्ति, कामिनी, अनु शर्मा, महताब, रेणू, बलजीत और अनुराधा हैं। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. अमित कोट्स ने स्टूडैंट्स को बधाई दी व स्टॉफ की प्रशंसा की। एमजीएन एजुकेशनल ट्रस्ट के आनरेरी सैक्रेटरी जरनैल सिंह पसरीचा ने भी स्टूडैंट्स को बधाई दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: