HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

अकालियां दी बल्ले-बल्ले

जालंधर/लुधियाना. akali जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे शिरोमणि अकाली दल (बादल) के दावों और विपक्ष के आरोपों के मुताबिक ही निकले। राज्य में ज्यादातर जोनों व सीटों पर अकाली दल का कब्जा हो गया है।

भट्ठल-अमरिंदर गुटों में बुरी तरह बंटी कांग्रेस को बहुत कम सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने अकाली दल पर अफसरशाही का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। अपनी सहयोगी अकाली दल को चुनौती देने वाली भाजपा का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पटियाला जिला में जिला परिषद के घोषित 13 में से 11 नतीजे अकाली दल के पक्ष में गए जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो ही सीटें मिलीं। 6 सीटों के नतीजे 26 मई को घोषित होंगे।

इसी प्रकार जिला फतेहगढ़ साहिब में 10 में से 9 नतीजे अकाली दल के पक्ष में गए और एक सीट कांग्रेस को मिली है। जिला बरनाला में अकाली दल को 8, कांग्रेस को एक सीट मिली, दो सीटों के नतीजे रोक दिए गए हैं। जिला बठिंडा में घोषित सभी 15 नतीजे अकाली दल के पक्ष में गए हैं जबकि एक सीट का नतीजा 26 मई को निकलेगा।

जिला मोगा की सभी 15 सीटें अकाली दल को मिलीं, जब कि जिला फरीदकोट में अकाली दल को 10 में 9 सीटें मिली हैं, एक का चुनाव बाद में होगा। जिला फिरोजपुर में अकाली दल के हिस्से में 10 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस को एक पर ही संतोष करना पड़ा। संगरूर जिले में ९ सीटें अकाली दल और 1 सीट कांग्रेस के हाथ लगी।

मानसा जिले में 11 में से घोषित 8 नतीजे अकाली दल के हक में गए, जबकि 3 पर कांग्रेस बढ़त में चल रही थी। मालवा के सबसे बड़े जिले लुधियाना में घोषित सभी 8 नतीजे अकाली दल के पक्ष में गए हैं, जबकि शेष 16 सीटों पर अकाली निर्णायक बढ़त बनाए हुए थे।

मोहाली: ब्लॉक समिति माजरी की 15 सीटों में से 9 पर अकाली दल और 6 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे हैं। मोहाली की जिला परिषद की 10 सीटों में से 7 पर अकाली, दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा जीती।

नवांशहर. जिला परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में अकाली दल (बादल) ने 7 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर विजय हासिल की। पंचायत समिति के चुनावों के देर सायं को मिल सके रुझानों के अनुसार जिला नवांशहर की 19 में से 7 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक 4 पर अकाली दल, तीन पर कांग्रेस, एक पर आजाद उम्मीदवार आगे थे।

रोपड़. जिले की कुल 91 पंचायत समितियों में से 53 के रात 9 बजे तक निकले नतीजों में से अकालियों को 25, भाजपा को 13, कांग्रेस को 12 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 पर जीत हासिल हुई।

जिला परिषद चुनावों के 10 जोनों में से चार के नतीजे निकले थे जिनमें से एक-एक सीट शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के खाते में गई जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। शेष 6 सीटों में से चार पर अकाली-भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे थे।

कपूरथला. जिला परिषद की कुल 10 सीटों में से 9 पर अकाली तथा 1 पर भाजपा विजयी रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: